फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: डीजल से भरी मालगाड़ी के तीन डिब्बे डिरेल...रिफाइनरी से निकलते समय हुआ हादसा, रेलवे ने शुरू की जांच

Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से रेलवे विभाग में खलबली मच गई। आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
रिफाइनरी के यार्ड में डिरेल हुई मालगाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी के यार्ड के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे डीजल से भरी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी जानकारी गार्ड ने लोको पायलट को दी। इसके बाद आगरा से रेलवे अधिकारी व रिफाइनरी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने के लिए क्रेन मंगाई। देर रात तक मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

 

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि मालगाड़ी डीजल लेकर रिफाइनरी से निकल रही थी। इसी दौरान अचानक डीजल से भरी मालगाड़ी के डिब्बे उतर गए थे। जानकारी मिलते ही सभी अधिकारी पहुंचे गए। 

 
विज्ञापन

मालगाड़ी उतरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यह डिब्बे पीछे की तरफ के उतरे हैं। ये कैसे उतरे हैं इसकी जांच की जाएगी। डीजल लेकर मालगाड़ी यार्ड से निकल रही थी। उधर, इस मामले में रिफाइनरी प्रबंधन जांच कराने की बात कह रहा है। मालगाड़ी के पहिए उतरने से दूसरी मालगाड़ी रिफाइनरी के अन्य ट्रैक से निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें