फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ससुराल जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित पैंठा हैलीपेड तिराहा पर बाइक सवार चार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने बाइक पर ससुराल जा रहे लोगों को रोका और तमंचा दिखाकर बाइक और नकदी लूट ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की मदद से पीड़ित थाना गोवर्धन पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात बरसाना के बदनगढ़ निवासी नीरज अपने चचेरे भाई कृष्णा व तेजपाल के साथ बाइक से कृष्णा की ससुराल नगला देविया जा रहे थे। महमदपुर से गांठोली जाने वाले बाईपास मार्ग स्थित हेलीपैड तिराहा पर बिना नंबर की मोटर साइकिल पर चार बदमाश आए। उनकी मोटर साइकिल को रुकवाकर तमंचा और चाकू निकाल लिए।
बदमाश मोटर साइकिल, एक मोबाइल, कृष्णा के पर्स में से 3500 रुपये लूट ले गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। राहगीरों की मदद से गोवर्धन पहुंचे और स्वजनों से संपर्क किया। नीरज ने घटना की तहरीर थाना गोवर्धन में दी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें