फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक रैली निकालकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को मथुरा के सहार से छाता तक एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान शामिल हुए। रैली के बाद किसानों ने छाता उपजिलाधिकारी अखिलेश को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिल का कर्जा माफ करने समेत किसानों की कई प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। किसान नेता छीतर सिंह ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बंद पड़ी चीनी मिल का कर्जा माफ करने की मांग की। इस अवसर पर कल्ली पहलवान ,रामवीर सिंह गजेंद्र सिंह, गौरव, अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें