फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुवार की रात सड़कों पर छाई कोहरे की धुंध के कारण हुए हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर कई जगह वाहन टकराए। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चंदनवन कालोनी निवासी डा. रतन सिंह गुरुवार रात अपनी पत्नी रेनू (28) के साथ कृष्णा नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। हाईवे पर एटीवी कट के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से बाइक गिर गई। रेनू के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि डाक्टर रतन लाल के हाथ की हड्डी टूट गई। दूसरा हादसा मगोर्रा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। यहां सवारी का इंतजार कर रहे जगदीश (45) पुत्र कृष्ण मोहन निवासी सेवर भरतपुर की कार से टक्कर हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

थाना मांट क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 95 के समीप आगरा की ओर जा रही बाइक (डीएल 6 एसएआर 2534) आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महेश वर्मा (22) निवासी नेहरू बिहार दिल्ली की मौत हो गई। साथी शिशिर घायल हो गए। बाइक सवार दोनों लोगों ने हेल्मेट नहीं पहन रखे थे, इससे अधिक चोट आई। इधर, बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 135 के निकट घने कोहरे के कारण एक कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार सोनू निवासी शाहगंज आगरा घायल हो गए। एक अन्य हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 139 के समीप हुआ। गुरुवार रात आगरा की ओर जा रही आई 20 स्पोर्ट कार (बीआर 10, टी 0195) कोहरे के कारण आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। इसमें सवार उदयभान और अजीत कुमार निवासी नेहरू इंक्लेब लखनऊ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें