फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा रैली में मोदी को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 24 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमएस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने कई टीम गठित करते हुए धमकी देने वाले के भाई को नौहझील से हिरासत में ले लिया है। मोदी की 25 मई को दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर जनकल्याण सभा होनी है।
विज्ञापन


फरह के नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसपी ने चार टीम गठित कर एसएमएस करने वाले का पता लगाने को कहा।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में एसएमएस भेजने वाले की तलाश में छह से अधिक स्थानों पर दबिश दी। देर रात पुलिस टीम ने धमकी भरे एसएमएस भेजने वाले को ट्रैस कर लिया और परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है। धमकी भरा एसएमएस भेजने वाला रामवीर फरार हो गया है। उसके भाई लक्ष्मण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रामवीर की ओर से आए एसएमएस में लिखा गया था कि मुझे जीने की तमन्ना नहीं है। प्रधानमंत्री की रैली में सरकार को मेरी चुनौती है। प्रधानमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद उसने अपनी आइडेंटिटी के तौर पर आरवीएस लिखा। यह एसएमएस 21 मई की उसने कुछ साथियों को भेजा। 21 मई की रात को यह मैसेज किसी तरह एसएसपी डा. राकेश सिंह को मिला।

मैसेज के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और मोबाइल की लोकेशन आदि ली। मोबाइल बंद होने से लोकेशन नहीं मिली। मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी आईडी निकलवाई। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने 22 मई को इस मामले में एसपी सिटी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम को लगाया।

टीम ने थाना नौहझील के गांव नावली में ओंकार सिंह के घर दबिश दी। बताया गया कि जिस मोबाइल से प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई उसे नावली निवासी रामवीर सिंह पुत्र ओंकार प्रयोग कर रहा था। एसपी सिटी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने नावली में दबिश दी। दबिश से पूर्व रामवीर सिंह भाग निकला। पुलिस रामवीर के परिवार के लक्ष्मण को हिरासत में लेकर दबिश  दे रही है। देर रात कोसी में कई स्थानों पर दबिश दी गई।

थाना नौहझील के गांव नावली निवासी रामवीर सिंह ने प्रधानमंत्री की सभा में बम से उड़ाने की धमकी देने का मैसेज किए थे। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा था। शनिवार रात्रि उसे ट्रेस कर लिया गया है। उसके घर दबिश दी है। रामवीर घर से फरार है। वह भट्टे पर काम करता है और शराबी व शरारती है। पुलिस टीम उसे पकड़ने को दबिश दे रही है, शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. राकेश सिंह
एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें