फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में भावुक हुए साक्षी महाराज, बोले- सरयू में खून बहाने वालों की हुई अयोध्या में जीत, कारसेवक हार गए

Sat, 15 Jun 2024 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद स्वामी साक्षी महाराज 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पहुंचे। यहां वे मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू में खून बहाने वालों की जीत हुई है। कार सेवक हार गए। 
 
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में भाजपा के सात बार से सांसद स्वामी साक्षी महाराज शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां पर परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे भगवान बांकेबिहारी, राधारानी, श्रीराम और ब्रजवासियों का आशीर्वाद मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे पहले मथुरा से चुनाव जीता और फिर लगातार बड़े-बड़े नेताओं की जमानत जब्त कराकर सात बार सांसद बना, जोकि किसी अदृश्य शक्ति की कृपा मुझ पर है, वहीं उन्होंने अयोध्या से भाजपा की हार पर बोला कि मैं समझता हूं अयोध्या पर विकास नहीं जातिवाद ने चुनाव जीता है, जबकि वहां पांच विधानसभा हैं, लेकिन शहर अयोध्या में हम जीते हैं। सपा प्रत्याशी का जातिगण वोट ज्यादा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में उनकी जीत होना चिंता की बात है।

जबकि वहां प्रधानमंत्री मोदी ने विकास कार्य तेजी से किए, एयरपोर्ट बना, श्रीराम मंदिर बना, सड़क और मार्केट बने, मगर फिर भी जिन्होंने सरयू में खून बहाया उनकी जीत हुई और रामभक्त कार सेवक हार गए। यह आश्चर्य की बात है समाज और हिंदुत्व की बात करने के साथ हमारी पार्टी के लिए भी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद को लेकर कहा कि जैसे अयोध्या में राममंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। जन्मभूमि के हित में कोर्ट भी फैसला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें