फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभी सिर्फ शुरुआत है, आगे जहां और भी है

Sat, 24 Jun 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आज टॉपर्स को जो सफलता मिली है, उसे पाने के लिए काफी मेहनत की होगी, लेकिन अभी यहां पर रुकना नहीं है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी। आज ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जिससे न सिर्फ बच्चे अपने लक्ष्य को पा सकें वरन यह शिक्षा उनके परिवार, जिले, प्रदेश और देश के भी काम आ सके। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने शुक्रवार को ज्ञानदीप शिक्षा भारती विद्यालय में यह विचार व्यक्त किए। वे अमर उजाला और शारदा ग्रुप की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आज आपकी मेहनत के कारण ही अमर उजाला द्वारा आपको सम्मानित किया जा रहा है। यही मेहनत आगे भी जारी रहनी चाहिए। अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य को तय कर अपने सपनों को साकार करें।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी मेहनत से ऐसा काम करना चाहिए कि लोग उनसे पूछें कि यह सफलता आपको कैसे मिली। लक्ष्य साधकर इसी दिशा में अपनी तैयारियां करनी चाहिए। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया ने कहा कि बच्चों को सफल हो चुके लोगों के बारे में पढ़कर उनके संघर्षों से सबक लेना चाहिए। अपने समाज के लिए भी कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे हर तबके के लोग लाभान्वित हो सकें। अपने लक्ष्य के अनुरूप आरंभ से ही तैयारी करनी चाहिए। इस दौरान शारदा ग्रुप के रजिस्ट्रार मनीष गुप्ता, शारदा वर्ल्ड स्कूल की एडवाइजर गरिमा यादव एवं शारदा ग्रुप से अनुभा अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

जुनून और कड़ी मेहनत से पाया जा सकता है लक्ष्य
शारदा ग्रुप के एवीपी वीके शर्मा ने कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए युवाओं में जुनून होना चाहिए। जुनून हो और लक्ष्य प्राप्ति के लिए वह कड़ी मेहनत करे तो अन्य सभी कमियां छिप सकती हैं और लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


आज की तैयारी से पा सकते हैं भविष्य में सफलता
हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि आप भविष्य में सफल होंगे अथवा असफल, यह आपका वर्तमान तय करता है। आप अच्छी तैयारी करेंगे तो निश्चित ही भविष्य में सफल होंगे।

- अमर उजाला व शारदा ग्रुप से मिले सम्मान को पाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। सम्मान मिलने से आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। - काव्या अग्रवाल

- सम्मान मिलने से काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही आए अतिथियों ने जो प्रेरित करने वाली बातें बताईं, वे काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां आने से काफी सीख मिली है। - निशु

- समारोह में सम्मानित होकर काफी उत्साहित हूं। यहां आकर काफी चीजें सीखने को मिली हैं। प्रतिभाओं के सम्मान के लिए इस प्रकार के समारोह लगातार होने चाहिए।- कृष्णा झा

- समारोह में आए वक्ताओं ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है। आगे काफी लंबा सफर तय करना है। सफल होने के लिए आगे और कड़ी मेहनत करनी है। इससे मनोबल बढ़ा है। - अनन्या गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें