फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा में आज आ रहो सीएम योगी, लाइट एंड साउंड शो का करेंगे लोकार्पण

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अब नए अंदाज में देखने को मिलेंगी। यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जा रहा है। लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन मथुरा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौर पर मथुरा आ रहे हैं। वे यहां करीब 18 घंटे रहेंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का आगमन शनिवार शाम 4:20 बजे होगा। सबसे पहले सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में जनसभा होगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन और फिर परिषद की 6 वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

रात आठ बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण और रविवार को प्रात श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में साधु-संतों के साथ स्वल्पाहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें