फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करते 13 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। कोसीकलां डिवीजन के बठैनकलां फीडर में 85 फीसदी लाइनलॉस सामने आने के बाद दूसरे दिन विद्युत निगम की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह के निर्देशन में एसडीओ अरविंद कुमार गौतम, जेई रोहित वर्मा, टीजी-2 राहुल आदि ने फोर्स के साथ गांव बठैन खुर्द में कनेक्शनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान करीब 55 उपभोक्ताओं की कटिया केवल उतार कर 6 के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बकायेदारों से 71 हजार रुपये की वसूली की गई। जेई रोहित वर्मा ही टीम ने शाम को गोपाल बाग क्षेत्र में अभियान चलाया। जहां करीब 45 उपभोक्ताओं के कटिया केबिल उतारी गईं।
7 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। इस दौरान अकरम, कृष्णा, सतवीर, वकील, बलदाऊ शर्मा, आसीन, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें