फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की आराधना को मंदिरों में लगी कतार

Mon, 08 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की नगरी में सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिव की आराधना के भक्तों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान भक्तों ने भोले को प्रिय बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। इस दौरान घंटे की धुन और बम-बम भोले के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी। शहर के प्रमुख गर्ल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव और गोकर्णनाथ महादेव में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां मंदिर की सजावट की गई और दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए। 


धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य की आराध्य की पूजा
सावन के तीसरे सोमवार को नगर के शिवालयों और देवालयों में सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य अपने आराध्य शिव के पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


भोलेनाथ का दूध, जल, शहद, घी, बूरा आदि से अभिषेक करने के लिए नगर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव, बनखंडेश्वर महादेव, बिहारेश्वर, टालेश्वर, रतेश्वर महादेव आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सायंकाल शिव मंदिरों में भव्य फूलबंगले सजाए गए। फूलबंगलों में विराजमान भगवान शिव के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें