फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूटने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिस्टल के बल पर तीर्थयात्रियों से कार, मोबाइल फोन व रुपये लूटने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलंदशहर के थाना सिकन्द्राबाद के भराना निवासी प्रिंस है। से सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे बाजना कट से पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


5 अप्रैल शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन-65 (गांव कोलाना) के समीप कार सवार आरोपियों ने पिस्टल के बल पर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों की कार, 70 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया था। केस दर्ज कर स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और थाने की दो टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी थीं।

लूट के मास्टरमाइंड बुलंदशहर के थाना गुलावठी के कोटा निवासी प्रशांत यादव ने 9 अप्रैल को बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं 13 अप्रैल को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 स्थित सरफाबाद निवासी विक्रांत उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर उससे लूट में प्रयुक्त और लूटी गई कार को बरामद कर लिया। वहीं लूट के मास्टरमाइंड प्रशांत यादव को पुलिस बी वारंट पर बुलंदशहर से मथुरा ले आई।
विज्ञापन


लुटेरों की कस्टडी के लिए पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां याचिका दायर की। सुनवाई के बाद अदालत से 17 मई को पुलिस को इसकी इजाजत मिल गई। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने आई फोन 15 प्रो मैक्स को बरामद किया। सोमवार को प्रिंस यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने में जुटा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार लूट की घटना के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें