फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कीचड़ फेंकने के बाद जिन दो दुल्हनों की टूट गई थी शादी, वृंदावन में नहीं हो सका रिश्ता; नए दूल्हों की तलाश

Sat, 01 Mar 2025 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करनावल की दो दुल्हनों की शादी उस समय टूट गई, जब उन पर कीचड़ फेंका गया और बरातियों की पिटाई कर दी गई। परिवार के लोगों ने वृंदावन में रिश्ते की बात की, लेकिन लड़के वाले राजी नहीं हुए। 

 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के करनावल की बेटियों के लिए वृंदावन में रिश्ते की बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को देर शाम परिवार और रिश्तेदार बात करने गए थे। अब कोसी में एक संबंधी ने रिश्ता बताया है। शनिवार को सभी कोसी में रिश्ते की बात करने के लिए जाएंगे। परिवार का प्रयास है कि होली से पहले बेटियों का विवाह संपन्न हो जाए।
विज्ञापन


एक तरफ जहां करनावल में नेताओं का आना जाना लगा है तो वहीं दूसरी तरफ परिवार और रिश्तेदार बेटियों के लिए रिश्ते तलाश कर रहे हैं। दो दिन से वृंदावन में रिश्ते की बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश के बाद पीड़ित परिवार देर शाम वृंदावन गया था। यहां काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, लेकिन बाद में यहां शादी की बात नहीं बन सकी। इसके चलते परिवार और रिश्तेदार वापस लौट आए।

शुक्रवार को एक रिश्तेदार ने कोसी में रिश्ते बताए हैं। पीड़ित बेटियों के पिता ने बताया कि वे शनिवार को सुबह ही कोसी में रिश्ते की बात करने के लिए जाएंगे। अगर यहां बात बनती है तो वह बेटियों की शादी जल्द करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि होली से पहले बेटियों की शादी हो जाए। गांव के भी कुछ लोग इसके लिए लगातार अपनी रिश्तेदारियों में संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें