फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकेे -थके पुलिसवालों को नहीं लग रही भूख

Mon, 24 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा(ब्यूरो)। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आधे से अधिक पुलिसकर्मी कई तरह के रोगों से ग्रस्त मिले। अधिकतर में थकान, तनाव और भूख न लगने के साथ ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के लक्षण पाए गए। इसके अलावा जांच में मौसमी बीमारियां भी मिलीं। बता दें कि जिले के 20 थानों में रविवार को हुए 543 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सीओ, एसआई, सिपाही आदि शामिल थे। जांच में आधे से अधिक किसी न किसी बीमारी से पीड़ित मिले।  
गोवर्धन थाने में सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. चित्रांश ने दरोगा, सिपाही एवं होमगार्डों समेत 41 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। इनमें छह पुलिस कर्मी ब्लड शुगर, 10 उच्च रक्तचाप व अन्य मौसम जनित रोगों का शिकार मिले। अधिकांश तनाव में थे।
विज्ञापन

राया थाने में लगे शिविर में स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी विपिन कुमार, सत्यप्रकाश, वीरेश शर्मा, राजकुमार ने 35 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। थाना प्रभारी प्रमोद पवार, सूर्यभान सिंह यादव, चरन सिंह, रामवीर सिंह आदि की जांच की गई। यहां भी आधे से अधिक पुलिसकर्मी बीमार मिले। बरसाना थाने में 45 पुलिसकर्मियों की एचआईवी, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांचें की गईं। डॉ. अंग्रेज सिंह यादव ने बताया अधिकांश पुलिसकर्मियों में पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी-दस्त आदि की शिकायतें पाई गईं। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित 48 पुलिसकर्मियों ने चेकअप कराया। फरह थाने में 34 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां डॉ. राम गोपाल, कुलदीप आदि ने पुलिसकर्मियों का चेकअप किया। अधिकांश पुलिसकर्मी रोगों का शिकार मिले।
विज्ञापन


छह पुलिस कर्मियों का ब्लडप्रेशर लो
वृंदावन(ब्यूरो)। थाना कोतवाली परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान राल सामुदायिक केंद्र के डा. सीवेंद्रपाल, डा. वीर सिंह और डा. गिरीश कुमान ने 45 पुलिसकर्मियों का ब्लडप्रेशर जांचा। इनमें चार का ब्लडप्रेशर बढ़ा और छह का ब्लडप्रेशर लो मिला। शिविर में शुगर समेत अन्य बीमारी की भी जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें