मथुरा के शेरगढ़ में चार दिन पहले गोपीनाथ मंदिर में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ, उससे पहले चोरों ने अकबरपुर रोड स्थित परचून की दुकान की छत काट दी। चोर दुकान से लाखों रुपये का सामान और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
मथुरा के शेरगढ़ में चार दिन पहले गोपी नाथ मंदिर से चोरी की घटना सामने आई, जिसके बाद बीती रात चोरों ने अकबरपुर रोड पर परचून की दुकान की छत काट कर लाखों का सामान और बीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकान मालिक मटोल ने बताया कि में रात को 10 बजे दुकान बंद कर के में घर गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह किसी ने बताया कि छत पर समान फैला पड़ा है। उन्होंने जाकर देखा तो छत कटी हुई थी और सामान फैला पड़ा था। दुकान का सामान और पेटी में रखे नगद पैसे भी चोर ले गए है।
सूचना पर पहुंची शेरगढ़ ने बताया कि अभी जांच की जा रही कि कितने का सामान चोरी हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।