फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कागजों में फर्जी दिव्यांग बनकर ले रहे थे योजना का लाभ, सत्यापन में खुलासा; अब होगी रिकवरी

Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सत्यापन के दाैरान 10 लोग ऐसे भी मिले हैं, जो दिव्यांग न होते हुए भी दिव्यांग पेंशन ले रहे थे। कर्मचारियों ने इसकी सत्यापन रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिव्यांग पेंशन के सत्यापन में कुछ ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जो योजना के पात्र ही नहीं है। इनमें से 10 ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जो कागजों में फर्जी दिव्यांग बनकर योजना का लाभ ले थे। यहीं नहीं 75 ऐसे भी लाभार्थी हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है बावजूद इसके उनके खाते में पेंशन की रकम जा रही है। हालांकि सत्यापन रिपोर्ट आने बाद विभाग ने इन लाभार्थियों के खाता बंद कर दिए हैं। साथ ही अपात्रों से पेंशन रकम की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जिले में 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। हर माह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन-तीन हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजे गए। वर्तमान में जिले में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

इस सत्यापन में 75 पेंशन धारकों की मृत्यु होने की बात सामने आई। इनके खाते में मार्च माह की तीन-तीन हजार रुपये की पेंशन भी चली गई थी। इसके अलावा 10 लोग ऐसे भी मिले हैं, जो दिव्यांग न होते हुए भी दिव्यांग पेंशन ले रहे थे। कर्मचारियों ने इसकी सत्यापन रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। 

सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद अब मृतकों और अपात्रों के नाम काटने की कार्रवाई शुरू की गई है। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया है कि दिव्यांग पेंशन के चल रहे सत्यापन में अपात्रों और फर्जी लाभार्थियों का खुलासा हुआ है। 10 ऐसे लाभार्थी मिले हैं जो योजना के पात्र ही नहीं है। इनके खाते बंद कर कर रकम रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें