फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अहोई अष्टमी मेले में आवागमन की रहेगी एकल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा पूरा मेला क्षेत्र, डीएम व एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राधाकुंड। संतान प्राप्ति के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी यानी अहोई अष्टमी के मेले की तैयारियां डीएम शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार निरीक्षण कर जांची।

मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तय हुआ कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एकल व्यवस्था रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि राधारानीकुंड से लेकर परिक्रमा मार्ग तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गलियों पर बैरिकेडिंग रहेगी। मेले में भीड़ को देखते हुए आवागमन की व्यवस्था वन-वे रहेगी। राधाकुंड कस्बा की गलियों में बैरिकेडिंग कर परिक्रमार्थियों का रूट डायवर्जन करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। गलियों से होकर राधारानी कुंड पर प्रवेश की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

मेला के दौरान परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु बघेल मोहल्ला, हरिजन बस्ती, राधानागर कॉलोनी होते हुए परिक्रमा में प्रवेश करेंगे। मेले के दौरान राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक ई रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। मीरा मनोरंजन धर्मशाला पर खोया पाया केंद्र बनाया गया है।

डीएम ने कहा कि श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे और सादा वर्दी में पुलिस तैनात की जा रही है। इस मौके पर एडीएम विजय शंकर दुबे, नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, निरीक्षक राघवेंद्र चौहान, एसआई शैलेंद्र शर्मा, चेयरमैन रामफल मुंशी, सभासद दिनेश शर्मा, अंशू कौशिक आदि मौजूद थे।





गेस्ट हाउस, धर्मशाला संचालकों को नोटिस

राधाकुंड में आने वाले श्रद्धालुओं की को देखते हुए राजस्व विभाग ने गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई है। लेखपाल राम कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल आठ संचालकों को नोटिस भेजकर श्रद्धालुओं को सुविधा की जानकारी मांगी गई है।





राधा-श्याम कुंड संगम के घाटों का चौड़ीकरण होगा, ज्ञापन के बाद डीएम ने दिए निर्देश

राधाकुंड। श्री धाम राधा कुंड में राधा श्याम कुंड संगम स्थल की चौड़ाई कम है। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर मेले, भैयादूज, दीपावली व गोवर्धन के समय। ऐसे में कई बार भक्त गिरकर घायल भी हो जाते हैं। इस संबंध में पंडा समाज नगर पुरोहित व बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव केसी गौड़ ने राधाकुंड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम ने अधीनस्थों को चौड़ीकरण की योजना बनाने के निर्देश भी दिए। मांग पत्र में केसी गौड़ ने कहा है कि संगम मार्ग कम से कम 10 फीट चौड़ा किया जाना चाहिए। इस रास्ते से होकर प्राचीन बांके बिहारी मंदिर को जाने का रास्ता है। भीड़ और संकरा मार्ग होने के कारण भक्त बांके बिहारी मंदिर के दर्शन नहीं कर पाते हैं। संवाद





यह है राधा श्याम कुंड की विशेषता

राधाकुंड। राधाकुंड श्यामकुंड की विशेषता है कि दोनों कुंडों का जल संगम स्थल पर एक दूसरे से मिला हुआ होने के बाद भी दोनों कुंडों के जल का रंग अलग-अलग है। राधा रानी के कुंड का जल सफेद है जबकि कृष्ण कुंड का जल श्याम रंग का है। राधा रानी कुंड आयताकार है और श्याम कुंड भगवान कृष्ण के मुकुट जैसा आकार लिए हुए है।
विज्ञापन




वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

राधाकुंड। अहोई अष्टमी मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों ने व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया अहोई अष्टमी में स्नान करने वाले भक्तों को ट्रैफिक जाम से परेशानी ना हो इसके लिए राधाकुंड में वाहनों का प्रवेश रविवार की सुबह 10 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। एसडीएम मंयक गोस्वामी ने बताया कि खुली हुई नालियों पर जाली और पत्थर लगवा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें