फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद आज खुलेंगे बैंक, रहेगी भीड़

Sun, 12 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मतदान के चलते सोमवार को तीन दिन बाद बैंक खुलने जा रहे हैं। क्लीयरिंग हाउस में ही पिछले दो दिन का करोड़ों का भुगतान अटका पड़ा है। इधर, शहर के अधिकांश एटीएम खाली होने के चलते बैंकों में अधिक भीड़ भाड़ रहेगी।
विज्ञापन


मतदान में कर्मचारियों की ड्यूटी के चलते 10 फरवरी को बैंक तो खुले लेकिन अधिकांश रुटीन वर्क नहीं हो सका। ऐसे में चेक जमा होने और भुगतान का काम भी नहीं हुआ। 11 फरवरी शनिवार को मतदान के चलते बैंक बंद रहे, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहा। इसके चलते शहर के अधिकांश एटीएम का कैश भी खत्म हो गया। निजी बैंकों के एटीएम में कैश था तो यहां लंबी कतार लगी थी। 

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक नवल किशोर अग्रवाल ने बताया कि दो दिन बैंक बंद होने के चलते क्लीयरिंग हाउस में भुगतना अटका है। सोमवार को एटीएम में कैश और अन्य रुटीन कार्य सुचारु हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें