भूतेश्वर मार्ग पर जल भराव से निकलते वाहन। फाइल फोटो
मथुरा। जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने विकास का खाका खींचा है। पानी की निकासी के लिए 90 करोड़ रुपये से भूमिगत नाले का निर्माण होगा। अधिकारियों ने इसकी डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
क्षेत्र की पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी ने बताया है कि बारिश के मौसम शहर में जलभराव की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर कॉलोनियों व अंडरपासों में जलभराव से राह निकलना बड़ी मुसीबत बन जाता है। ऐसे में नगर निगम ने 90 करोड़ रुपये से भूमिगत नाला बनाने की योजना बनाई गई है।
इसका भूतेश्वर से लेकर नए बस अड्डे से होते हुए अंडरपासों के निकट से सीसी निर्माण होगा। साथ ही इसे यमुना से जोड़ा जाएगा, ताकि आसानी से शहर से पानी नाले के रास्ते यमुना में जा सके। नगर निगम के अधिकारियों ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य होगा।