फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में खोदी गई सड़कों का होगा सर्वे

Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगरीय व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी पुलकित खरे सहित विभिन्न अफसरों ने मंथन किया गया। इसमें मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था और जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में तय किया गया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन, सीवर लाइन आदि के लिए खोदी गई सड़कों की सही तरीके से मरम्मत के लिए सर्वे किया जाए। सर्वे जल निगम और नगर निगम की संयुक्त टीम करेगी। इसके अलावा अब कोई भी कार्यदायी संस्था खुदाई करने से पहले नगर निगम से एनओसी लेगी। इस दौरान जल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सभी पार्षदों की मोबाइल सूची जल जल निगम के अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। कल्याण करोति से रामलीला मैदान की ओर बन रही सड़क की खराब गुणवत्ता को सुधारने के भी निर्देश पीब्डल्यूडी अधिकारियों को दिए गए। जन्मस्थान के पास पार्किंग, ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड, प्रत्येक चौराहे को दायीं ओर फ्री रखने की योजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें