वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों के समय में दीपावली की दौज तिथि 15 नवंबर से बदल जाएगा। शीतकालीन समय के अनुसार बांकेबिहारी के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। 8.55 मिनट पर श्रृंगार आरती आरती और दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन शाम के अनुसार पट 4.30 बजे खुलकर रात 8.30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले शयन आरती 8.25 मिनट पर होगी।