फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदाकिनी में एक फ्लैट से लाखों के गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केशवधाम रोड स्थित मंदाकिनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में हुई लाखों की कीमत के गहने चोरी की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अपार्टमेंट से ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी हुए गहने और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


मंदाकिनी अपार्टमेंट के एस 808 में रह रहे साकेत शुक्ल पुत्र रामलखन रह रहे थे। वह फ्लैट से किसी कार्य से बाहर गए थे कि तभी चोर द्वारा रसोई शीशा तोड़ कर फ्लैट में दाखिल हुए और अलमारी का दरवाजा तोड़कर उनकी पत्नी का हीरे की इयर रिंग, चांदी के पायल, बिछिया और 1500 रुपये चोरी कर ले गया।
पीड़ित साकेत ने इस मामले में कोतवाली में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में अपार्टमेंट से ही पड़ोस में एमवीडीए के फ्लैट में रह रहे लक्ष्मण शर्मा उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। यह मूल रूप से थाना जैंत के गांव बाटी का रहने वाला है। पुलिस ने लक्ष्मण के पास से चोरी गहने और नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें