फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में भिक्षावृत्ति पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला नजदीक आते ही परिक्रमा मार्ग में भिक्षावृत्ति करने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमर उजाला में रेजगारी के कारोबार को लेकर प्रकाशित खबर के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम कमलेश कुमार गोयल व सीओ राम मोहन शर्मा ने परिक्रमा मार्ग पर बैठे भिक्षुकों से पूछताछ की। अफसरों के मुताबिक इस बार भिक्षवृत्ति पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन




कइयों के पास पहचान पत्र नहीं मिले। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है। दरअसल, गिरिराजजी की परिक्रमा के शुरूआत पड़ाव दानघाटी मंदिर समेत कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में भिक्षुक बैठ जाते हैं। जिन्हें भक्त रेजगारी में रुपये देते हैं। उसी रेजगारी को कमीशन लेकर ढकेल संचालकों को पहुंचा देते हैं। ढकेल संचालक 100 रुपये की एवज में 80 रुपये की रेजगारी देते हैं। यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। इस बार प्रशासन ने भिक्षुकों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।







मुड़िया मेले के दौरान भिक्षावृत्ति करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। मेले के दौरान बाहर से आने वाले व्यक्ति श्रद्धालुओं के साथ वारदातों को भी अंजाम देते हैं। संदिग्धों को बिलकुल भी यहां रुकने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इनको जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन




- कमलेश गोयल, एसडीएम गोवर्धन














बाइक से एसडीएम-सीओ ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम कमलेश गोयल व सीओ राम मोहन शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। मार्ग में जगह-जगह खुले हुए नालों को जल्द से जल्द ढंकवाने के लिए एसडीएम ने ईओ नगर पंचायत आलोक वर्मा को निर्देश दिए। कई जगह अतिक्रमण देखने को मिला। जिसे तत्काल हटवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें