फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार, भीड़ के दबाव में छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 09 Dec 2024 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन व पूजन के लिए शनिवार को श्रद्धालु उमड़े। हालांकि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले इस बार भीड़ कम थी।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सुबह से शुरू हुआ भक्तों का रेला देरशाम तक जारी रहा। इससे व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गईं। पुलिस और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रात: 6 बजे से ही ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिए भक्तों का वृंदावन आगमन शुरू हो गया। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे बाद तक और शाम को करीब 3 बजे से रात 9 बजे तक निरंतर भक्तों की आवाजाही लगी रही। रविवार की वजह से हर सप्ताह होने वाली दिक्कतों से दो-चार होते हुए नगरवासियों ने जैसे-तैसे दिन गुजारा और भीड़ के बीच घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति की। रात 9 बजे बाद नगर में भीड़ का दबाव कम हुआ।

श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर क्षेत्र के निकट की सभी गलियों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। हर ओर ठाकुर बांकेबिहारीलाल एवं राधारानी के जयकारे सुनाई दे रहे थे। अन्य मंदिरों और बाजारों में भी भक्तों की टोलियां दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें