फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसडीएम सदर से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं की नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसडीएम सदर प्रशिक्षु आईएएस रिंकू सिंह राही की राजस्व अधिवक्ताओं से नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर में सुलह होने के अब बृहस्पतिवार को बैठक होगी। दरअसल, डीएम सीपी सिंह ने मंगलवार को प्रशिक्षु आईएएस रिंकू सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


बुधवार को राजस्व अधिवक्ताओं से मुलाकात किए बगैर ही कोर्ट की कार्यवाही प्रारंभ कर दी थी। इससे अधिवक्ता नाराज हो गए और नोकझोंक शुरू हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

बार अध्यक्ष ने बताया कि मामला शांत हो गया है। अब बृहस्पतिवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम सदर का कहना है कि अधिवक्ता किसी मामले की सिफारिश लेकर आए थे। अगर कोई शिकायत है तो नियमानुसार ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें