फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधाकुंड में स्नान करने आया युवक पैर फिसलने से डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। राधाकुंड में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे एक युवक कुंड में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिरिराजजी की परिक्रमा करने आया 18 वर्षीय युवक सैकी यादव बृजेश कुमार यादव निवासी गांव नगला तिरखा, जिला एटा अपने दोस्त रोहित के साथ परिक्रमा करता हुआ राधाकुंड पहुंचा। यहां स्नान के लिए जैसे ही उतरा राधारानी कुंड की सीढि़यों पर जमी काई पर युवक का पैर फिसल गया। युवक कुंड के गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

साथ आए मित्र द्वारा आसपास खड़े लोगों को घटना की जानकारी दी। वहां मौजूद गोताखोर विष्णु ठाकुर द्वारा राधारानी कुंड में डूबे युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा परिजन को जानकारी दी गई। परिजन ने युवक का पोस्टमार्टम न करने की बात कही। चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार चौहान द्वारा परिजन को समझा-बुझाकर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

राधा-श्याम कुंड का डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। डीपीआर तैयार होते ही दोनों कुंड की सीढि़यों पर चारों ओर जाली लगवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
दीपिका मेहर, एसडीएम, गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें