फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को ईको की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा है। पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली के गांव डडीसरा निवासी श्याम सुंदर (27) पुत्र भूप सिंह गांव के ही श्याम और जगदीश के साथ बाइक से 12 सितंबर को मथुरा आया था। शाम को वह लौट रहा था। मांट थाना क्षेत्र स्थित पानीगांव के पास रामनगर में कुछ लोग विद्युत तार खींच रहे थे। तार खींचने वालों ने बाइक सवारों को हाथ दिया तो वह रुक गए। पीछे से आ रही ईको चालक को भी लोगों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी रोकने के स्थान पर बाइक में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें