मथुरा।कोसीकलां में युवक के आत्महत्या करने के बाद लगी भीड़।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालाराम मार्ग निवासी मनीष (24) पुत्र राजेंद्र मजदूरी करता था। रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह आठ बजे जब परिजन ने गेट खटखटाया तो वह नहीं निकला। बहन ने कमरे में बने जंगले में से अंदर झांककर देखा तो मनीष दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटका था। यह देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल की। परिजन ने बताया कि मनीष की पत्नी तीन माह से मायके में रह रही है। पुलिस का अनुमान है कि गृहक्लेश के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।