वृंदावन। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, महिला इकाई एवं श्रीकृष्ण अहिरानी बृजवासी यदुवंशी परिवार के तत्वावधान में 24 जनवरी 2026 को वृंदावन परिक्रमा लगाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति, श्रीकृष्ण संस्कृति के संवर्धन के लिए यादव समाज के विभिन्न राज्यों के ख्यातिलब्ध लोग ब्रजवास करेंगे।
वृंदावन के नगला बुर्ज स्थित गिरवरधाम में हुई बैठक में समाजसेवी प्रहलाद यादव ने बताया कि इस परिक्रमा में यादव समाज का गौरव बढ़ाने वाली अहिरानी यदुवंशी परिवार की लिरिबन मैडम, छत्तीसगढ़ से पद्मश्री फूलवाशन दीदी, महामंडलेश्वर डॉ. विजयलक्ष्मी, उज्जैन से शोभा यादव, महारास ग्रंथ की रचयिता पद्मश्री उषा यादव के अतिरिक्त महाराष्ट्र ,गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा से कृष्ण भक्त वृंदावन ब्रज परिक्रमा में भाग लेने आ रहे हैं। परिक्रमा सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
बैठक में गजेंद्र यादव एडवोकेट, सुरेंद्र यादव मिठाई वाले, मिश्रीलाल एडवोकेट, गया यादव, डॉ सतीश, डॉक्टर अनिल, ललित, समेत अन्य ने तैयारी को लेकर अपने विचार रखे।