मथुरा। मानव शृंखला के बारे में बताते एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को गति देते हुए 28 अप्रैल को वृंदावन में इस्कॉन मंदिर रमणरेती से प्रेम मंदिर तक विराट मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसे लेकर साधु-संतों ने जनसंपर्क कर हिंदुओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने फोगला आश्रम में संत चंद्रदास की कथा के दौरान कहा कि यह शृंखला सिर्फ मानव शृंखला नहीं, सनातन धर्म की शक्ति और एकता का प्रतीक बनेगी।
संत गोविंदानंद, फूलडोलदास, मोहिनी शरणदास और आदित्यानंद महाराज ने भी अपने संबोधनों में हिंदुओं से एकजुट होकर मानव शृंखला में भाग लेने का आह्वान किया। समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने इसे सनातन एकता का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया।