फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मायके पक्ष के अभिलेख नही दिखा पाईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांधी चिकित्सालय परिसर में लगाए गए शिविर में डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार ने भेजे गए नोटिसों पर सुनवाई की। इस दौरान मायके पक्ष के अभिलेख न दे पाने से महिलाएं परेशान दिखीं। कई लोग दो स्थानों पर वोट निकलने के कारण असमंजस में रहे। जिन मतदाताओं ने अभिलेख उपलब्ध कराए, उनकी समस्याएं दूर की गईं।
विज्ञापन

छाता विधानसभा क्षेत्र में कोसीकलां नगर पालिका परिसर, ब्लॉक और बीआरसी आदि स्थानों पर नोटिसों की सुनवाई हुई। चरणबद्ध तरीके से बूथ वार मतदाता बुलाए गए थे। सबसे अधिक परेशानी ऐसी महिलाओं को हुई, जिनकी शादी होने के बाद उनका वोट ससुराल में बना है। ऐसे में उन्हें अपने मायके का ब्योरा और अभिलेख उपलब्ध कराने पड़ रहे हैं। सुनवाई के लिए बैठे 7 अधिकारियों ने करीब 350 मतदाताओं को सुन समस्या का निराकरण कराया। कितनी महिलाएं मायके पक्ष का विवरण नहीं दे पाईं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। नगर पालिका लेखाकार योगेंद्र रावत, स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव यादव, विनोद उपाध्याय समेत बीएलओ मौजूद रहे।
-
केस एक
माता-पिता के अभिलेख लेकर पहुंचीं

बठैन गेट निवासी सीमा ने बताया कि उनके मायके पक्ष की ओर से माता-पिता के अभिलेख और 2003 की वोटर लिस्ट न मिल पाने के कारण उनका फार्म अधूरा रह गया। इसी के चलते अब नोटिस आने पर वह अभिलेख लेकर पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

केस दो
2003 की सूची में नाम नही
कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी पप्पू ने बताया कि उन्हें एसआईआर के तहत नोटिस मिला है। 2003 की सूची में उनका नाम नहीं है। वह परेशान हैं। गांव की मतदाता सूची देख ली लेकिन कोई नतीजा नही निकला। ऐसे में उनके सामने अभिलेखों का संकट है।
विज्ञापन



वर्जन
अभिलेखों की जांच की और बीएलओ को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
-अखिलेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें