वृंदावन में रोती बिलखती हुई एक युवती थाने पहुंची और पुलिस से बोली जिस पर उसने विश्वास किया वह ही उसे छोड़ गया। अब वह कहां जाए, यह समझ नहीं आ रहा है। कुछ देर बाद युवक भी उसे तलाशता हुआ थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझाया और दोनों को साथ भेज दिया।