फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वीरता और साहस से लड़ा था 1971 का युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नवादा स्थित होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में विजय दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 1971 युद्ध के वीर योद्धाओं एवं मुख्य अतिथि कर्नल लाखन सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फ हराकर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कैप्टन अमर सिंह ने बताया कि युद्ध के दौरान वे 15 ग्रेनेडियर आरएस पुरा में तैनात थे और युद्ध को साहस के साथ लड़ा। सूबेदार प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 4 ग्रेनेडियर, दीना नगर पंजाब में रहकर युद्ध लड़ा और जीता। सूबेदार पीपी गौतम ने बताया कि इस युद्ध में वे 606 ईएमई बटेलियन बरेली में थे और युद्ध के चश्मदीद रहे। नेवी के पूर्व गोताखोर एसके सिंह ने बताया कि वे आईएनएस वीर नामक जंगी जहाज में थे और वहां से विभिन्न ऑपरेशन में भाग लिया। कर्नल लाखन सिंह ने विजय दिवस के बारे में बताते हुए सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जिला अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता सूबेदार पीपी गौतम, संचालन डॉ. रमेश चंद ने किया । समारोह में योगेंद्र कुमार, राजबीर सिंह, बलबीर सिंह, सुबेदार राजेश कुमार, सूबेदार ओमवीर, पवन कुमार, ऋ षिदेव, आरआर शर्मा, चंद्रवीर सिंह, सूबेदार बच्चू सिंह, बलदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने याद किया पराक्रम
मथुरा। पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्मृति ताजा करते हुए कहा कि भारत- पाक युद्ध 1971 में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश में भारतीय सेना ने दुश्मन के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रांगण में भूतपूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों तथा नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संघ के महासचिव पूर्व कोऑर्डिनेटर खेमचंद्र शर्मा नगेश ने कहा कि भारतीय सेना के सिपाही नारायण सिंह पैगाम, सिपाही चरण सिंह बछगांव, सिपाही ओमप्रकाश देवियां का नगला, सिपाही केदार सिंह सौंख, सिपाही गोविंद सिंह वृंदावन सिपाही जगन्नाथ रान्हेरा, सिपाही मंगल सिंह सिपाही महेंद्र सिंह जादव, सिपाही सोनपाल सिंह जादवपुर, सिपाही राम चरण सिंह धनौती, जुगसुना सिपाही नेनु सिंह शेरगढ़, लांस नायक विपत्ति डॉम पुरा पेठा, सवार कमरपाल वियोही, सिपाही चंद्रवीर सिंह मथुरा, सिपाही छतर सिंह भवनपुरा ने भारत-पाक युद्ध 1971 में अपनी शहादत देकर जनपद को गौरवान्वित किया है ।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर जवाहरलाल, मनोज कुलश्रेष्ठ, जगदीश कुमार, हरिओम तिवारी, सार्जेंट रविकांत अग्रवाल, नायक रामवीर सिंह, नायब सूबेदार साहूकार बृजेश सिंह, मदन, पंकज, प्रमोद, हवलदार भगवान स्वरूप, वीर नारी रचना देवी, त्रिवेणी देवी, सीमा देवी, सुधा भगवान स्वरूप आदि मौजूद रहे। संवाद
शहीदों को यादकर दी श्रद्धांजलि
मथुरा। बसंतर की ऐतिहासिक लड़ाई की 51वीं वर्षगांठ को मथुरा कैंट में बसंतर दिवस के रूप में मनाया। युद्ध में बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में जनरल आफिसर कमांडिंग स्ट्राईक-1 द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर लेफ्टीनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया । संवाद
विज्ञापन

ब्रज का लाल बना सेना में लेफ्टीनेंट
मथुरा। ब्रज भूमि के सैनिक के पुत्र कमल कांत कुंतल ने जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम बरामई खेड़ा का नगला सादाबाद, हाथरस फिलहाल मथुरा शहर के नटवर नगर मथुरा निवासी लेफ्टिनेंट कमल ने अपनी लगन और मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की है। कमल के सेना में लेफ्टिनेंट बनने की खबर गांव और शहर में लगते ही खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कमल ने पिता आर्मी में नायक विशन स्वरूप सिंह की प्रेरणा से सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा था। मिलिट्री स्कूल और इंडियन मिलिट्री अकादमी में तैयारी की। माता वीरवती ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें