फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंगम जोगियों ने संत प्रेमानंद को सुनाया शिव पार्वती विवाह प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। तीन वर्ष से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की आस में जंगम जोगियों की टोली आखिरकार वृंदावन पहुंच गई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी चार जंगम जोगियों की टोली संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंची। यहां संत के स्वास्थ्य का हाल जाना। जोगियो ने संत प्रेमानंद महाराज को शिव विवाह की कथा गाकर सुनाने की इच्छा व्यक्त की। संत प्रेमानंद महाराज भी जोगियों का आग्रह टाल न सके। शिव गुणगान करने में देश भर में प्रसिद्धी पा चुके जंगम जोगियों ने संत प्रेमानंद महाराज के सामने शिव विवाह की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति को देख प्रेमानंद महाराज खूब प्रसन्न हुए। एकांतिक मुलाकात में जोगियों ने बताया कि उनका समाज एक शिव मंदिर का निर्माण कर रहा है। संत प्रेमानंद महाराज से उस मंदिर का नाम रखने की गुजारिश की। जोगियों की गुजारिश पर संत प्रेमानंद महाराज ने पूरी टोली को मंदिर का नाम आनंदेश्वर रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें