फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगे चल रहे ट्रक ने लगाए अचानक ब्रेक, पीछे से घुसा कैंटर

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर।
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में जैंत कट के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद से हैदराबाद जा रहा एक ट्रक में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कैंटर चालक जितेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सुंदर राघव ने बताया कि नेशनल हाईवे-19 पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके ठीक पीछे आ रहा कैंटर अनियंत्रित हो गया और ट्रक में घुस गया। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। कैंटर बुरी तरह से पिचक गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लग गया। थाना जैंत प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायल कैंटर चालक जितेंद्र को बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें