फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीनों भाई भांजे के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे वृंदावन

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त  थार
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृत चार लोगों में तीन सगे भाई थे। इंदौर निवासी महेश शर्मा, बिहारीलाल व हुकमचंद भांजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए वृंदावन आए थे। शादी से पूर्व ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इंदौर निवासी तीनों भाई ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते थे। उनका भांजा तेज कुमार परिवार सहित इंदौर से वृंदावन आकर वृंदा ऑरचीड में रहने लगा है। रविवार को तेज कुमार के लड़के तनिष्क की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए तीनों इंदौर से शुक्रवार शाम को मथुरा आए थे। शनिवार को दोपहर तीनों ऑटो बुक कर वृंदावन घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान रामताल नगला पर कीकी रोड स्थित कृष्णा कुटीर के समीप हादसे में ऑटो चालक सहित चारों की मौत हो गई। देर रात मृतकों के परिजन थाने पर पहुंच गए।




ऑटो चालक साबिर जिम्मेदारियों को उठाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। साबिर के पिता रिक्शा चलाते हैं। दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में एक तलाकशुदा बहन साथ रह रही है। पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को साबिर ने अपने कंधों पर उठा रखा था। साबिर के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। साबिर तीनों भाइयों में बड़ा था। परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें