फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला को बेहोश कर गहने ले उड़े टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के पोतरा कुंड के पास पांच माह पहले महिला को बेहोश कर गहने ले जाने वाले शातिरों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता 64 वर्षीय सूरजमुखी पत्नी शेरसिंह आजाद निवासी गोल कुआं, भरतपुर गेट ने बताया कि 22 मई 2023 की शाम को वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने गई थी। डीग गेट के पास दो अज्ञात युवक मिल गए। वह पता पूछने लगे। इसी दौरान कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया और पोतरा कुंड के पास ले गए। वहां गले से सोने की जंजीर, अंगूठी, कुंडल उतारने लगे। उनका विरोध किया। मगर, वह बलपूर्वक गहने उतारकर ले गए।
घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी में भी यह वारदात कैद हुई। थाना पुलिस व एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर गोविंद नगर ललित भाटी के अनुसार मामले में तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें