फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कारोबारी के फ्लैट पर किराएदार ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के कावेरी टावर अशोका सिटी में स्थित एक फ्लैट को किराए पर देना उसके स्वामी को भारी पड़ गया। किराएदार से उक्त फ्लैट को खाली करने की मांग की गई तो उसने पांच लाख रुपये की मांग कर दी है। पीड़ित ने थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महोली रोड के मानस नगर निवासी अनुराग अग्रवाल, जेसीआई ग्रेटर संस्था के अध्यक्ष होने के साथ ही शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी भी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल का एक फ्लैट से 304 कावेरी टावर अशोका सिटी गोवर्धन चौराहा पर है। इसे 15 मई 2023 को लिखित किराएनामा अनुबंध द्वारा 11 माह की अवधि के लिए ममता सिंह निवासी चंद्रलोक कृष्णानगर को किराए पर दिया गया था।

15 अप्रैल 2024 को अनुबंध की अवधि समाप्त होने पर ममता व उनके पति कृष्ण कुमार से फ्लैट खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने पहले एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद लगातार कहने के बावजूद फ्लैट खाली नहीं किया। ममता सिंह व उनके पति कृष्ण कुमार फ्लैट खाली करने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराकर फ्लैट को खाली कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें