फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को थाने से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छात्राओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को हाईवे थाने के दरोगा केपी सिंह चेकिंग करते हुए रतनलाल फूल कटोरी स्कूल के पास पहुंचे। यहां उन्हें एक युवक छात्राओं से अश्लील हरकत करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि युवक कोतवाली की कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी राहुल सक्सेना पेशे से अध्यापक है। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन


यहां दरोगा केपी सिंह की तहरीर पर राहुल सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। थाना प्रभारी हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि जिन धाराओं में सात साल से कम समय की सजा होती है। ऐसे मामलों में आरोपी को नोटिस देकर थाने से जमानत पर छोड़ने का प्रावधान है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें