फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह बनेंगे भूतेश्वर तिराहे का आकर्षण

Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भूतेश्वर महादेव से जुड़े तिराहे का सौंदर्यीकरण भगवान शिव के प्रतीक चिन्हों के रूप में किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को भूतेश्वर तिराहा, कंकाली देवी मंदिर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए भगवान शिव के डमरू,त्रिशूल, नाग, चंद्र आदि का उपयोग किया जाएगा। यहां विशाल चिन्ह स्थापित होंगे, जो तिराहे को एक नया स्वरूप देने का कार्य करेंगे। इसी के दृष्टिगत भूतेश्वर तिराहा, कंकाली देवी मंदिर व आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और भूतेश्वर तिराहे पर चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली।

उन्होंने भूतेश्वर तिराहे पर बने पेयजल व शौचालय की व्यवस्थाओं का भी देखा। नगर निगम अधिकारियों को 3 दिनों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने भूतेश्वर तिराहे स्थित सभी दुकानदारों को एकरूपी साइन बोर्ड लगाने को कहा। इसके बाद कंकाली देवी मंदिर के आस पास पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंदिर के पास बने पार्क कुंड के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें