फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बार एसोसिएशन के चुनाव पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि जनवरी के बाद करने के बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्णय के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की है। रिट पर आज सुनवाई होनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनवाई के बाद मथुरा बार एसोसिएशन को लेकर चल रही खींचतान बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा बार एसोसिएशन का नवंबर माह में चुनाव होना था। 25 अक्तूबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि यूपी बार काउंसिल चुनाव के चलते सभी बार के चुनाव 15 फरवरी के बाद होंगे। इस संबंध में मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा तथा सचिव शिव कुमार लवानिया ने बैठक कर अधिवक्ताओं को जानकारी दी। चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले अधिवक्ताओं को यह बात रास नहीं आई। उन्होंने एक नवंबर से बार कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन ने बीसीआई को पत्र के माध्यम से जानकारी दी। बीसीआई ने पुन: पत्र जारी कर चुनाव कराने पर अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बार एसोसिएशन ने चुनाव कराने का फैसला वरिष्ठ सलाहकार समिति को सौंप दिया, लेकिन अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को समिति को नकार कर एल्डर कमेटी गठित करने की मांग की।
इधर, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर ने 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में मथुरा बार चुनाव समय और नियमानुसार कराए जाने के लिए रिट दायर की। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि रिट में स्पष्ट किया है कि मथुरा बार एसोसिएशन और यूपी बार काउंसिल के चुनाव की तारीख आपस में नहीं मिल रही है। बावजूद इसके चुनाव फरवरी में कराया जाना न्यायोचित नहीं है। कोर्ट ने रिट पर सुनवाई के लिए 7 नवंबर की तारीख मुकर्रर की। सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई के बाद मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान बंद होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें