फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हड़ताल समाप्त, आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसपी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने को लेकर उठा विवाद शांत हो गया है। इस संबंध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि बार एसोसिएशन की अनुमति के बाद अधिवक्ता समतल हुई जमीन पर अपना विधि व्यवसाय कर सकते हैं। इसके साथ पक्के चैंबरों के निर्माण का आश्वासन भी जिला प्रशासन ने दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि 13-14 की रात को एसपी कार्यालय के पीछे बने अधिवक्ताओं के चैंबर को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। अधिवक्ताओं ने सोमवार को आंदोलन किया। मंगलवार को जनरल हाउस में जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। इस पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार की रात जमीन को समतल करा दिया। शुक्रवार को बौहरे कन्हैया लाल सभागार में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के मध्य वार्ता हुई। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि शनिवार से अधिवक्ता कार्य पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें