कस्बा के सहजुआ थोक निवासी जीत सिंह सीआरपीएफ की 182 बटालियन में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद में है। जीत सिंह परिवार के साथ समय गुजारने और जरूर काम की वजह से 2 मई शुक्रवार को 30 दिन की छुट्टियां लेकर आए। शनिवार की शाम 7 बजे अपने घर पहुंचे और अगले दिन रविवार 5 मई को अपनी साली राधा चौधरी की शादी में शामिल होने के लिए परिजन के साथ बाजना के गांव मुकंदगढ़ी पहुंचे। यहां शादी में विभिन्न प्रकार की रस्में निभाईं। था। शादी संपन्न होने के दौरान अचानक सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से जवान जीत सिंह को छुट्टियां रद्द होने की सूचना मिली। उन्हें जल्द बटालियन मुख्यालय पर पहुंचने के निर्देश मिले। उन्हें सिर्फ 5 दिन परिवार के साथ बिताने का मौका मिला। बृहस्पतिवार को जीत सिंह ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें- जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ