फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्र निर्माण में सिंधी संस्कृति का अहम योगदान

विज्ञापन
उप्र सिंधी अकादमी द्वाराआयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथिगण।
विज्ञापन
मथुरा। विश्व हिंदी दिवस पर सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधी बच्चों ने हिंदी भाषी जमीन पर सिंधीयत को बुलंद करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वृंदावन मार्ग स्थित ब्रज कला केंद्र के ऑडीटोरियम में उप्र सिंधी अकादमी द्वारा सिंधी सांस्कृतिक चटाभेटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी - सिंधी में समानता और राष्ट्र निर्माण में सिंधी संस्कृति विषयक संगोष्ठी भी हुई। इस अवसर पर मौजूद उप्र सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल ने कहा कि सिंधी बोली भाषा के उत्थान के लिए सिंधी अकादमी द्वारा प्रदेश भर में विविध आयोजन कराए जा रहे हैं। अपनी बोली भाषा को बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसी समाज की ही होती है। हिंदी - सिंधी में काफी समानताएं है। राष्ट्र निर्माण में सिंधी संस्कृति का भी अहम योगदान है। इस दौरान नारायण दास लखवानी, समाजसेवी रामचंद्र खत्री, ज्योति घावरी, भूमिका केवलानी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजिका गीता नाथानी एवं कार्यक्रम की निर्णायक अनिता चावला एडवोकेट ने आभार जताते हुए कहा कि हम सबको जोड़ने का सूत्र सिंधीयत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें