फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेजर शो और पूर्णाहुति के साथ हुआ श्रीरामकथा का समापन

विज्ञापन
दीनदयाल कामधेनु गोशाला परखम में यज्ञ में पूर्णाहुति देते जीएलए विवि के कुला​धिपति नारायण दास अग
विज्ञापन
फरह। गोग्राम परखम में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। सुबह हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। श्रीरामकथा समिति के अध्यक्ष एवं जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने सपत्नीक भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम लेजर शो का आयोजन भी हुआ। शो के माध्यम से गाय के महत्व और रामचरितमानस के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। शो को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालु जमे रहे। भंडारे के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाकर व्यवस्थाएं की गईं थीं। हजारों भक्तों ने पूआ, सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, संरक्षक सतीश अवाना, श्रीरामकथा समिति के अध्यक्ष एवं जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, किशन चौधरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, मंत्री प्रमोद गर्ग कसेरे, संयोजक उमेश शर्मा, स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें