फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खराब मोबाइल के बदले नया न देने पर दुकानदार को पीटा

Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के शिव नगर चौराहा के पास मोबाइल की दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार को ग्राहक ने साथियों संग मिलकर पीट दिया। दुकानदार का आरोप है कि ग्राहक ने खराब फोन के बदले नया फोन मांग रहा था।
विज्ञापन

प्रभुदयाल निवासी रामकृष्ण काॅलोनी का आरोप है कि उनके इलाके का ही धर्मेंद्र पुत्र रज्जो 10-12 साथियों संग दुकान पर आया। तीन माह पहले खरीदे मोबाइल, जोकि खराब हो गया उसके बदले नया फोन मांगने लगा। फोन गारंटी में होने चलते उसे ठीक करने का प्रस्ताव रखा। इसी बात पर साथियों संग मिलकर हमला बोल दिया।
तमंचे से फायर कर दिया। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग बचाने आए तो उनको भी पीट दिया। दुकान में रखे पांच मोबाइल तोड़ दिए। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद है। हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार प्रकरण में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें