फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के छह परीक्षा केंद्रों पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 1200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई परीक्षा से पूर्व केंद्र पर स्टाफ ने परीक्षार्थियों को चैक किया।
विज्ञापन

शास्त्री प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर एवं आचार्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से नगर के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गईं, जो 20 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 एवं एवं दोपहर एक से चार बजे तक दो पाली में होंगी। श्रीरंग लक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, श्री चैतन्य संस्कृत शिक्षा संस्थान, श्री गुलाब हरि महाविद्यालय, श्री हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय, स्वामी राम प्रपन्नाचार्य मद्रासी स्वामी राघवाचार्य रामानुज संस्कृत महाविद्यालय एवं निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेजों के गेट पर परीक्षा की स्कीम चस्पा कर दी गई है। श्रीरंग लक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिलानंद ने बताया परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें