फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदल जाएगी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी की नगरी वृंदावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग की सूरत बदलने वाली है। परिक्रमा मार्ग में वाहनों व ई-रिक्शा और परिक्रमार्थियों के लिए अलग-अलग आधुनिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। एमवीडीए ने अवस्थापना विकास योजना से इस कार्य की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि परिक्रमा मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का पथ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के साथ आराध्य की पावन लीला भूमि की परिक्रमा लगाते हैं। वर्तमान में वाहनों और पैदल यात्रियों के एक साथ चलने से विभिन्न स्थानों पर जाम से अव्यवस्था और हादसों की आशंका बनी रहती है। नई योजना से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

प्रथम चरण:- रमणरेती से निधिवन तक लगभग 3.30 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें वाहनों और परिक्रमार्थियों के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। वहीं फुटपाथ व सुविधा जोन भी विकसित किए जाएंगे। आरसीसी कवर ड्रेन, बिजली, संचार और अन्य यूटिलिटी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा चरण:- अटल्ला चुंगी चौराहे पर 80 करोड़ रुपये से लगभग 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। परिक्रमा मार्ग के यह चौराहे पर अधिकांश समय यातायात का दबाव बना रहता है। फ्लाईओवर बनने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के अपनी परिक्रमा पूरी कर सकेंगे।



मछली फाटक से जन्मभूमि तक बनेगा एलिवेटेड रोड
एमवीडीए ने वित्तीय वर्ष में अवस्थापना परियोजनाओं के तहत मथुरा शहर में दो परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसमें मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि (गेट संख्या-03) तक लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं मसानी कट स्थित कल्याण करोति से रामलीला मैदान होते हुए महाविद्या कॉलोनी में सीएम ग्रिड मार्ग तक लगभग 1050 मीटर लंबा लिंक मार्ग, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल और जन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इस कार्य में 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें