फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संघ बुद्धिजीवियों के जरिए जन -जन तक पहुंचाएगा पंच परिवर्तन का सिद्धांत

विज्ञापन
वृंदावन शोध संस्थान में आरएसएस की जन गोष्ठी में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग के लोग। 
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुद्धिजीवियों के जरिए पंच परिवर्तन के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसे लेकर संघ ने जिलेभर के 200 बुद्धिजीवियों को एक मंच पर लाकर पंच परिवर्तन से देश में होने वाले सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग संघ के सिद्धांत के साथ जातिगत एवं क्षेत्रवाद का भेदभाव भुलाकर एकजुटता का संदेश देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को रमणरेती स्थित वृंदावन शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकिशन अग्रवाल, जिला संघचालक दास बिहारी अग्रवाल ने भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने समाज में पंच परिवर्तन का आह्वान किया ताकि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। पंच परिवर्तन में स्व का बोध स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन हैं। संघ का मानना है कि पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध में कानून के पालन से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति-भेदभाव समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुंब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे।
अध्यक्षता कर रहे बसेरा ग्रुप के अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि 1925 में नागपुर में डॉक्टर हेडगेवार द्वारा हिंदू संगठन की स्थापना की गई थी। परिवर्तनशील होते हुए भी संघ आज भी अपनी मूल विचारधारा पर कायम है। जिला संघ चालक दास बिहारी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में संघ के सिद्धांत पर चलकर देश और समाज के हित में कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक विनोद, विभाग प्रचारक पारस, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष, कुश अवतार, संजय पांडे, सुशील, विजय, मोहित, पुष्पेंद्र, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें