फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरी-सेंमरी देवी के दर्शन को लगी भक्तों की कतार

Sun, 02 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मां दुर्गा
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र का प्रमुख नरी-सेंमरी देवी मेला रविवार को अपने यौवन पर पहुंच गया। लाखों भक्तों ने मां के 16 शृंगार के दर्शन कर मनौती मांगी। भीड़ बहुत अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगने के बाद मैया के दर्शन हो पाए। हजारों भक्त भीड़ के चलते बिना दर्शन किए ही लौट गए। भीड़ के चलते बच्चों और वृद्धों को बड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रविवार का दिन होने के चलते सुबह से ही मेला में भीड़ बढ़ गई इसके चलते मंदिर प्रांगण से बाहर मेला की गलियों में लोग लाइन लगा कर मां के दर्शन के लिए खड़े थे। दर्शनार्थियों की लगभग 700 मीटर लंबी तीन लाइनें लगी थीं। सभी के हाथ में पूजा की थाली और जुबान पर मां का नाम था। 

ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दुपहिया वाहन मेला में घुस रहे थे। कर्मचारी केवल वाहनों से पार्किंग के नाम पर वसूली में मस्त थे। पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी। वाहनों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। इधर, कुंड के आसपास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही थीं। मेला फील्ड में भी सफाई की कोई व्यवस्था न होने से कूड़ा करकट फैला हुआ था। गन्ने के जूस की दुकानों पर मक्खी भिनभिना रही थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहीं पता नहीं था। 
विज्ञापन


 मेला में मौत का कुआं और बड़े-बड़े झूले लोगों को खूब लुभा रहे हैं। यहां लोगों की काफी भीड़ हो रही है। इस बार वैरायटी शो न होने से युवा कुछ निराश दिखाई दिए। मेले में सामान अधिक रेटों पर बिकने के कारण बहुत कम खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें