फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामलीला में सीता हरण, बाली वध का हुआ मंचन

विज्ञापन
सदर बाजार की रामलीला में मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार तिराहा स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को आयोजित रामलीला में सीता हरण और बाली वध का भावपूर्ण मंचन हुआ। जनकपुरी पुष्प वाटिका में हुए राम–सीता विवाह के बाद अब कथा आगे बढ़ रही है और हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

मंच पर जब रावण साधु के भेष में माता सीता के समीप पहुंचा और छलपूर्वक उनका हरण किया तो पूरा पंडाल स्तब्ध रह गया। इस प्रसंग में जटायु का संघर्ष देखकर दर्शक भावुक हो उठे और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा बाली वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की अदाकारी और संवादों ने कथा को जीवंत बना दिया। श्रीरामलीला कमेटी सदर बाजार मथुरा के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें